सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गौशाला में बृहद टीन शेड निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने किया गौ-पूजन

हाथरस ।

 विकास खंड सासनी के ग्राम पंचायत समामई रूहल स्थित श्री दाऊजी गौशाला में बृहद टीन शेड निर्माण कार्य हेतु विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर,  जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह कुशवाहा, जिलाधिकारी अतुल वत्स तथा पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति में विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

भूमि पूजन उपरांत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने तिलक लगाकर, पुष्पमाला अर्पित कर गौ-पूजन के साथ गुड़ खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला में निर्माणाधीन टीन शेड एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि 100×63 फीट का टीन शेड का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी की पहल से टीन शेड निर्माण में हैंडपंप रीबोर से प्राप्त पाइपों का उपयोग पिलर निर्माण में किया जा रहा है, जिससे निर्माण लागत में उल्लेखनीय बचत हुई है। इस नवाचार पर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में गौशाला में 183 गौवंश संरक्षित हैं, जिनमें 173 मादा एवं 10 नर गौवंश शामिल हैं। उनकी देखरेख हेतु 6 केयरटेकर तैनात हैं। गौशाला में पेयजल हेतु समरसेबल, विद्युत व्यवस्था तथा सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी प्रणाली सुचारू रूप से संचालित है। उन्होंने यह भी बताया कि निरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू की गई है, जिसके माध्यम से निरीक्षण की प्रविष्टि होने पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ऑनलाइन अवलोकन किया जा सकेगा। उप जिलाधिकारी सासनी ने गौशाला में चल रहे निर्माण कार्यों की कार्ययोजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सासनी, खंड विकास अधिकारी सासनी, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...