सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील सासनी में की जनसुनवाई

हाथरस। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तहसील सासनी में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए।

सासनी तहसील सभागार में जनसामान्य की शिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए। पूर्व में प्राप्त शिकायतों की यथास्थिति एवं निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने समाधान पंजिका में दर्ज शिकायतों की आख्या का अवलोकन किया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों को लंबित न रखा जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

सासनी समाधान दिवस में 9 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा हाथरस तहसील में कुल 21 शिकायतों में से 3 शिकायत, सादाबाद तहसील में कुल 10 शिकायतों में से 2 तथा सिक तहसील में कुल 37 शिकायतों में से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील समाधान दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी सासनी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2