रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत गेहूँ खरीद एवं क्रय केन्द्रों पर व्यवस्थायों के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण, कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यशाला के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमला प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत जनपद में दिनांक 17 मार्च, 2026 से गेहूँ खरीद प्रारम्भ हो रही है। गेहूँ खरीद हेतु कुल 43 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया गया है। जिसमें खाद्य विभाग के 07, पी0सी0एफ0 के 34 तथा भारतीय खाद्य निगम के 02 गेहूँँ क्रय केन्द्र जिसमें तहसील हाथरस में 11, तहसील सादाबाद में 09, तहसील सिकन्द्राराऊ में 18 तथा तहसील सासनी में 05, कुल 43 गेहूँँ क्रय केन्द्र संचालित किये जायेगें। क्रय संस्थाओं के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को अनुमोदित गेहूँ क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कराते हुये गेहूँ क्रय केन्द्र को संचालित करने हेतु निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के स्थापित गेहॅू क्रय केन्द्र निर्धारित स्थान पर ही लगाये जायें। गेहूॅ क्रय केन्द्र का प्रचार प्रसार बैनर लगाकर तथा अन्य माध्यमों से किया जाये। जिससे किसान लाभान्वित हो। समस्त क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें व गेहूँ क्रय से सम्बन्धित उपकरण यथा ई-पॉप मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंन्त्र, छलना, विनोइंग फैन, पावर डस्टर आदि के साथ-साथ क्रय केन्द्रों पर रखे जाने वाले अभिलेख-स्टॉक रजिस्टर, सम्पर्क रजिस्टर, टोकन रजिस्टर, बोरा रजिस्टर, क्रय पंजिका, निरीक्षण पंजिका, रिजेक्शन पंजिका आदि समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। क्रय केन्द्रों पर शासन द्वारा निर्धारित बैनर, समर्थन मूल्य व टोल फ्री नम्बर सहित प्रदर्शित रहेगा। इसके लिये सम्बन्धित सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति तथा क्रय एजेन्सी के जिला प्रभारियों को निर्देश दिए। गेहॅू क्रय केन्द्रों के औचक निरीक्षण के दौरान यदि आवश्यक प्रपत्र एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध न होने की दशा में संबंधित के विरूद्ध निश्चित रूप से कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा गेहॅू खरीद प्रारम्भ होने में अधिक समय नहीं बचा हैं सभी केन्द्र प्रभारी अपनी तैयारी पूरी कर ले। इसके अलावा सभी केन्द्र प्रभारी अपने केन्द्र का लक्ष्य अवश्य पूरा करें।
जिलाधिकारी ने समस्त केंद्र प्रभारियों को अधिक से अधिक संख्या में किसानों का पंजीकरण करते हुए पंजीकरण से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन क्रय केंद्रवार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जिन कृषकों द्वारा गेहूं की बिक्री की गई थी उनका तथा नए कृषकों से संपर्क कर पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई किसान जानकारी के अभाव में बिना पंजीकरण कराए क्रय केंद्र पर गेहूं बिक्री करने हेतु आता है तो तत्काल उसका क्रय केंद्र पर ही पंजीकरण कराते हुए सत्यापन की कार्यवाही को ससमय पूर्ण कर गेहूं क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने गेहूं क्रय केंद्र पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति गेंहू खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही करता है अथवा दूसरे व्यक्तियों से खरीद-फरोख्त के संबंध में शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित शिकायत की जाँच उच्चाधिकारियों द्वारा कराई जाएगी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि दिनांक 17 मार्च, 2026 से खरीद प्रभावी होगी जोकि दिनांक 15 जून, 2026 तक जारी रहेगी। गेहूँ खरीद हेतु समर्थन मूल्य गेहूँ -रू0 2585 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। गतवर्ष रबी विपणन वर्ष 2025-26 मे समर्थन मूल्य-रू0 2425 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया था। जिसमे इस वर्ष रू0 160 प्रति कुन्तल की वृद्धि करते हुये रू0 2585 प्रति कुन्तल निर्धारित की गयी है। गेहूँ क्रय केन्द्रों पर गेहूँ विक्रय हेतु कृषक खाद्य विभाग की वेवसाईट fcs.up.gov.in अथवा किसान मित्र एप पर पंजीकरण करा सकते हैं। गेहूँ विक्रय के समय पंजीकरण प्रपत्र के साथ आधार कार्ड, खतौनी की छाया प्रति साथ लाना होगा। साथ ही आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराना होगा एवं बैंक खाते को एन0पी0सी0आई0 से मैप्ड कराना होगा। जिससे विक्रय किये गये गेंहूँ का भुगतान समय से प्राप्त कराया जा सके। वर्तमान में गेहूँ विक्रय हेतु कुल 115 कृषकों द्वारा पंजीकरण हो चुके हैं। मण्डियों में नये गेहूँ की आवक प्रारम्भ नही हुई है। आगामी गेहूँ खरीद हेतु अन्य जानकारी के लिये जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल नं0 7054651996 पर अथवा कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम में नामित कनिष्ठ सहायक, श्री दीपक कुशवाह के मोबाइल नं0 8433198368 श्री किशन कुमार शर्मा के मोबाइल नं0 9557739439 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
कार्यशाला के दौरान प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, सचिव मण्डी समिति हाथरस/सि0राऊ, जिला प्रबंधक पी0सी0एफ0, ए0डी0सी0ओ0 हाथरस/सादाबाद एवं समस्त गेंहू क्रय केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें