ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने किया एक दिन का पटना पक्षी विहार भ्रमण

सिकंदराराऊ। 

ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का एक दिन का भ्रमण कार्यक्रम पटना पक्षी विहार (एटा) में हुआ। बच्चों को दो बसों द्वारा बीआरसी से मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी एवं खंड शिक्षाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि इस तरह के बच्चों के भ्रमण कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

 खंड शिक्षाधिकारी विजय सिंह चौहान ने कहा कि शासन द्वारा बच्चों के भ्रमण कार्यक्रम से बच्चों को नई नई जानकारियां मिलती हैं। इस भ्रमण कार्यक्रम में ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 80 छात्र-छात्राओं ने पटना पक्षी विहार जलेसर (एटा) में भ्रमण कर विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतुओं, पक्षियों एवं वनस्पतियों को नजदीक से देखा और समझा वहीं बच्चों को जलीय जीव-जंतुओं एवं पक्षियों पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। भ्रमण के दौरान बच्चे काफी उत्साहित नज़र आए। 

भ्रमण कार्यक्रम में प्रवीन सोमानी, विजयवीर सिंह, कृष्ण कांत कौशिक, दुष्यंत यादव, नीलम शर्मा, मुनेश कुमार, मुकेश कुमार, महेश कुमार, आलोक जैन, दिनेश शर्मा, संदीप पुंढीर, संदीप तिवारी, विनोद कुमार, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र किशोर, कपिल शर्मा, मोहम्मद शगिर, ललिता, वंदना, अनार सिंह, आफरीन आदि मौजूद रहे।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2