पीके इंटर कॉलेज में हुआ विदाई समारोह का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

पी. के. इण्टर कॉलेज नगला ब्राह्मण  में  बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती रंजना कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बारहवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बीते दिनों की यादों को साझा किया । समारोह में विद्यार्थियों ने  संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध किया । 

इस विदाई समारोह में हर्ष ने मिस्टर फेयरवेल एवं इलमा ने मिस फेयरवेल का खिताब अपने नाम किया । विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती रंजना कुमार ने विद्यार्थियों को जीवन के अगले चरण के लिए शुभकामनाएं के साथ - साथ सफलता के गुरुमंत्र दिए एवं प्रधानाचार्य प्रशांत शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया और स्कूल के मूल्यों को याद रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

 कार्यक्रम का संचालन चित्रांक्षा परमार ने किया ।

 इस अवसर पर उमेश चंद्र शर्मा, पदम सिंह , प्रदीप कुमार , कमलकांत ,  अर्शिता सक्सेना , गिरजेश शर्मा , दुमैंती, श्यामवीर सिंह, सोनू यादव आदि गणमान्य उपस्थिति रहे ।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2