विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा है कि विद्युत उपकेंद्र पुरदिलनगर के विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर स्थापित हो चुका है जिन पर बकाया बिल प्रदर्शित हो रहा है। जिसके संबंध में आपको व्हाट्सएप मैसेज एवं दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है । इस बारे में विस्तृत जानकारी उपभोक्ता UPPCL स्मार्ट एप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर उसमें लॉगिन करके प्राप्त कर सकते हैं।
जल्द से जल्द अपने स्मार्ट मीटर के बकाया बिल का रिचार्ज कराएं। क्योंकि आज से स्मार्ट मीटर कनेक्शन कटना शुरू हो गए हैं।
जिससे आपके एवं आपके परिवारी जनों को असुविधा हो सकती है।
इस मौके पर प्रकाश उपाध्याय, भानूप्रताप, रुवनेश कुमार, गोपाल रावत आदि बिजली विभाग के लोग मौजूद रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें