सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेवानिवृत हो रहे शिक्षक नेता विजयवीर सिंह एवं नवाब अहमद को किया सम्मानित

सिकंदराराऊ। 

विगत 20 वर्षों से प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष , जिला महामंत्री विजयवीर सिंह  एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता नवाब अहमद 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत हो रहे हैं । प्राथमिक विद्यालय मीरपुर में आयोजित उनके संकुल की अंतिम बैठक के मौके पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता नाई नगला ताहर के वरिष्ठ अध्यापक संजीव कुमार ने की एवं संचालन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री दुष्यंत यादव ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान की गरिमामई उपस्थिति रही। 

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी अध्यापक जगत के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए वही ऐसे सम्मान के कार्यक्रम भी होते रहने चाहिए जिससे शिक्षकों में ऊर्जा का संचार हो सके । 

 विजयवीर सिंह एवं जनाब नवाब अहमद साहब ने कहा कि संकुल के शिक्षकों की ओर से आज इस बैठक के मौके पर हमको जो मान सम्मान दिया है, उसको भूलाया नहीं जा सकता तमाम  वक्ताओं ने जो हमारे व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला है। उससे हम अभिभूत हैं। 

इस अवसर पर प्रवीण सोमानी, कृष्णकांत कौशिक, प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष मनोज यादव , जनाब तनवीर अजहर , मोहम्मद यूसुफ , नोडल परवेज अहमद, रामवीर सिंह,  ब्रह्माकुमार यादव , रनवीर सिंह, कल्पना यादव, ललिता यादव, सीमा यादव ,प्रवीण द्विवेदी ,अमन सक्सैना, ब्रजराज सिंह ,एआरपी आलोक जैन, एआरपी मुकेश कुमार, मुनेश शर्मा, संकुल नीरज यादव, अरविंद यादव , नोडल सचिन पचौरी ,संदीप शर्मा, अश्वनी, पुनीत शर्मा , विनोद कुमार, कुसुम, प्रभा यादव , संध्या भारती, उमेश, तिलक सिंह, निर्दोष, क्षमा, वीरेश दिवाकर ,विजय , कृष्णमूर्ति शर्मा, सुभाष यादव, अनीता शर्मा, आदि शिक्षक मौजूद थे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...