सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों का एक बैनर के तले टेट के मुद्दे को लेकर महासंघर्ष शुरू करने का ऐलान

सिकंदराराऊ। 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ (पूर्व माध्यमिक )की एक संयुक्त बैठक विद्यालय समय उपरांत उच्च प्राथमिक विद्यालय नाई नगला ताहर में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजयवीर सिंह एवं संचालन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री दुष्यंत यादव ने किया। 

बैठक में सर्वसम्मति से माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा टेट की अनिवार्यता के संबंध में दिए गए आदेश के क्रम में सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर  एक होकर एक बैनर के तले टेट के मुद्दे को लेकर एक महासंघर्ष शुरू करने का ऐलान किया। जिसको टीएफआई  (TEACHERS FEDERATION OF INDIA) के बैनर तले  इसी क्रम में मार्च के तृतीय सप्ताह में  दिल्ली  कूच किया जाएगा। उसी को लेकर एक आवश्यक बैठक आहूत की गई है जिसमें सर्वसम्मति से प्राथमिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री विजयवीर सिंह जी को टीएफआई का ब्लॉक स्तर पर संयोजक नियुक्त किया गया है। अगले आंदोलन को इन्हीं के नेतृत्व में सफल बनाने के लिए कार्य किया जाएगा और दिल्ली कूच होगा। 

इस नई जिम्मेदारी के अवसर पर विजयवीर सिंह का फूलमाला पहनाकर एवं शाल उढाकर सम्मानित  किया गया। 

इसके उपरांत संयोजक विजयवीर सिंह ने कहा कि मैंने हमेशा शिक्षकों के मान सम्मान की लड़ाई पिछले 30 वर्षों से लड़ी है और उसको मैं अपने अंतिम समय तक लड़ता रहूंगा। दिल्ली कूच का जो मुझे युवाओं ने जिम्मेदारी दी है उसके लिए टेट की अनिवार्यता के विरोध में अपने ब्लॉक से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिक्षकों को साथ लेकर दिल्ली कूच किया जाएगा और इस काले कानून को वापस करा कर ही टीएफआई दम लेगा। देश और प्रदेश की सरकार पर  दबाव  बनाकर अध्यादेश के माध्यम से इस काले कानून को वापस कराया जाएगा । 

इस अवसर पर प्रवीण सोमानी, शैलेंद्र चौहान, दुष्यंत यादव, संजीव चौहान, कृष्णकांत कौशिक, प्रमोद कुमार, राधेश्याम , तिलक सिंह, तनवीर अजहर , ब्रजराज सिंह, मुनेश शर्मा ,अमन सक्सेना, विनोद प्रजापति , निर्दोष चौधरी , विवेक कुमार, सचिन पचौरी, रामवीर सिंह, राजेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2