सिकंदराराऊ पुलिस ने तमंचा व कारतूस समेत एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सिकंदराराऊ।

थाना सिकन्द्राराऊ  पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। 

 पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखिबर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए  अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र स्व प्यारेलाल निवासी ग्राम बरई शाहपुर थाना सिकन्द्राराऊ को पिपलगवां को जाने वाला बम्बा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2