शुक्रवार की दोपहर हाथरस रोड पर एक कार ने बाइक सवार व्यापारी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्पश्चात अलीगढ़ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 75 वर्षीय सुभाष चंद्र वार्ष्णेय पुत्र शंकर लाल वार्ष्णेय निवासी मोहल्ला पूरनगंज शुक्रवार को गांव बसई जा रहे थे। हाथरस रोड पर सुआ मोहनपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष चंद्र वार्ष्णेय सड़क पर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से घायल को तत्काल सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंचाया गया। सीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अलीगढ़ के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें