सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 23 मार्च को होगा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन

हाथरस ।

  जिला सेवायोजन कार्यालय हाथरस द्वारा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला 23 मार्च को सेठ फूल चन्द बागला (पी०जी०) कालेज में प्रातः 10ः00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में 45 कम्पनी द्वारा लगभग 1500 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। वृहद रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई०टी०आई०, पॉलीटेक्निक, डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष हो प्रतिभाग कर सकते है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल रोजगारसंगम.यूपी.जीओवी.इन (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना ऑनलाईन पंजीयन कराकर 23 मार्च को सेठ फूल चन्द बागला (पी०जी०) कालेज, हाथरस में आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है तथा अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपि, दो फोटो एवं बायोडाटा लेकर अवश्य आवें। 

वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपने ब्राउजर में rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल खोलकर ऊपर दाँयी ओर Signup/Login में जाकर जॉबसीकर ऑप्शन का चयन करना हैं। साईन अप पेज पर सभी सूचनाएं भरकर सबमिट करने पर प्राप्त ओ०टी०पी० को वेरीफाई करें। इसके पश्चात मोबाईल नम्बर व पासवर्ड डालकर साईन-इन करें। विवरण पेज खुलने पर पर्सनल डिटेल, एड्रेस, फिजीकल डिटेल, कैरियर प्रोफाईल, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, लैंग्वेज, एक्सपीरियंस, स्किल आदि ऑप्शन दिखायी देंगे। अभ्यर्थी सभी ऑप्शन पूर्ण रूप से भरकर दुबारा चैक करने के पश्चात डाक्यूमेंट अपलोड करें। इसके पश्चात सबमिट व लॉक बटन पर प्रेस करने पर रजिस्ट्रेशन नम्बर अभ्यर्थी को प्राप्त हो जायेगा।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...