पुरदिलनगर में अलविदा जुमा की नमाज में अमन व चैन की मांगी दुआ

पुरदिलनगर। 

कसबे में आज अलविदा जुमा की नमाज मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई।  नमाज मस्जिदों के भीतर अदा की गई। पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। मस्जिदों और मुस्लिम बस्तियों में पुलिस का पहरा रहा।अलविदा की नमाज़ शुक्रवार दोपहर के समय सभी मस्जिदों के भीतर अदा की गई मुख्य रूप से जमा मस्जिद पर दोपहर मे नमाज अदा हुई। जिसमें मुल्क में अमन व चैन की दुआ मांगी गई। दोपहर के समय सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। कस्बा की जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद और अन्य मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज शांति पूर्वक अदा की गई। सुबह से ही लोगो में अलविदा की नमाज को लेकर उत्साह रहा। इससे पहले बाजारों में खरीदारी का सिलसिला भी रहा।

 जुमा अलविदा की नमाज के दौरान प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा,नायब तहसीलदार, चौकी इंचार्ज अरविन्द कुमार कस्बा में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

 पुरदिलनगर रिपोर्टर वोवी जाखेटिया


@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2