सदस्य सचिव उ०प्र० राज्य महिला आयोग मानवाधिकार भवन (तृतीय तल) गोमती नगर, लखनऊ के पत्र के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि 9 मार्च को महिलाओं के कल्याण, उनके सशक्तिकरण और उत्पीडन की रोकथाम के लिए उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद हाथरस में एक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सदस्या श्रीमती रेनू गौड द्वारा घरेलू हिंसा, महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक का आयोजन दिनांक 09.03.2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से तहसील सदर सभागार कक्ष, हाथरस में किया जायेगा।
अतः जनपद की समस्त पीडित महिलाओं से अपील है कि 9 मार्च को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से तहसील सदर सभागार कक्ष, हाथरस में आहूत जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र सहित उपस्थित होने का कष्ट करें, जिससे त्वरित न्याय दिलाये जाने में नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें