जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया वन स्टाॅप सेन्टर हाथरस का निरीक्षण

हाथरस।

 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी द्वारा वन स्टाॅप सेन्टर, हाथरस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय वन स्टाॅप सेन्टर की संचालिका मनीषा भारद्वाज एवं फारिया नौशी एवं समस्त स्टाॅफ उपस्थित मिला। निरीक्षण के समय 3 महिला पीड़िता की उपस्थित वन स्टॉप सेंटर में दर्ज मिली, जिनमें से एक परीक्षण के लिए गयी हुई थी । उपस्थित दोनों पीड़िता से उनकी समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा सम्बन्धित को पीड़िता की समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय वन स्टाॅप सेन्टर की साफ-सफाई देखी गयी तो पाया कि साफ-सफाई पर्याप्त थी। निरीक्षण का उद्देश्य केन्द्र पर संचालित हो रही विभिन्न सेवाओं, वहाँ कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति, महिलाओं व पीड़ितों को दी जा रही कानूनी, चिकित्सकीय व पुलिसीय सहायता की गुणवत्ता तथा समग्र कार्यप्रणाली का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान सचिव अनु चौधरी ने केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा वहाँ उपस्थित महिलाओं व पीड़ितों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता अपनाते हुए उसकी समस्या का प्रभावी समाधान कर उनको सन्तुष्ठ किया जाए, ताकि उन्हें समय पर एवं प्रभावी सहायता मिल सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय≤ पर ऐसे निरीक्षण किए जाते हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वन स्टाॅप सेन्टर जैसी महत्वपूर्ण संस्थाएं अपना दायित्व पूरी निष्ठा एवं कार्यकुशलता के साथ निभा रही हैं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया गया कि एक पराविधिक स्वयं सेवक की वन स्टाप सेण्टर पर ड्यूटी लगाई जाती जो वन स्टाॅप सेन्टर पर आने वाले पीड़ितों को विधिक जागरूकता एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराने में सहायता करते है। सचिव द्वारा संचालिका को निर्देशित किया गया कि जो भी पीड़ित महिलाऐं आती है तो उनकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस को भी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें, जिससे उनके मामलों को प्रीलिटिगेशन स्तर पर दर्ज कर कार्यवाही की जा सके।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2