4 अप्रैल को टीएफआई के बैनर तले दिल्ली में होने वाली विशाल रैली और धरना को लेकर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बनाई रूपरेखा

सिकंदराराऊ। 

सेवारत बेसिक शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता के विरोध में बीआरसी पर प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक आयोजित की गई,जिसमें आगामी 4 अप्रैल को  टी एफ आई के अंतर्गत दिल्ली में होने वाली विशाल रैली और धरना को लेकर संगठन के समस्त पदाधिकारियों द्वारा रूपरेखा तैयार की गई।

अध्यक्ष विजयवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 4 अप्रैल को टी एफ आई के बैनर तले विशाल रैली व धरना आयोजित किया जाएगा। महामंत्री कृष्णकांत कौशिक ने सेवारत शिक्षकों की टेट अनिवार्यता,पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगों को लेकर शिक्षकों से दिल्ली जाने के लिए तैयार रहने के लिए आह्वान किया ।

इस मौके पर शैलेन्द्र कुमार चौहान, राधेश्याम,यशवीर सिंह,प्रमोद कुमार,मनोज पुंढीर,, शैलेन्द्र पुंढीर,संजीव पाल,संजीव पुंढीर,तिलक सिंह,कुलदीप पचौरी,विनोद कुमार,प्रवीण सोमानी,सुनील कुमार, अखलेश कुमार, निर्दोष चौधरी,विवेक कुमार,सुमित पुंढीर आदि शिक्षक मौजूद रहे।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2