सिद्ध पीठ पथरी माता मंदिर पर हुआ कन्या पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

नवरात्रि के सप्तम दिवस घर घर में जगत जननी राजराजेश्वरी मां भगवती दुर्गा की कालरात्रि के रूप में पूजा अर्चना की गई। प्रातः भोर बेला से मंगला आरती दर्शन पर देवी  मंदिरों में माता रानी के भक्तों का सैलाब देखते बन रहा था। हाथ में जलाभिषेक का लोटा, रोली, मोली, पान, पुष्प, फल , मिष्ठान, अग्यारी की थाली ,माता रानी की एक झलक पानी को जयकारों के साथ लालायित नजर आए। 

नगर की सिद्ध पीठ पथवारी बृजेश्वरी माता मंदिर पर कन्या पूजन हुआ। मंदिर के पुजारी जगदीश कश्यप, व्यवस्थापक धर्मेंद्र शर्मा, बीरो लाला, चेतन पंडित आदि ने कन्या रूप में मां दुर्गा का चरण धोकर व तिलक लगाकर ,आरती उतार कर , फल फूल मेवा मिष्ठान का भोग लगाकर पूजन किया। पूरे मंदिर परिसर को बहुत ही सुंदर फूलों की सजावट रंगीन रोशनियों से सजाया गया । वहीं चामुंडा माता मंदिर, शिवालय स्थित काली माता मंदिर , संतोषी माता मंदिर , केला करोली माता मंदिर, पीपल वाली माता मंदिर, मंडी गांधीगंज स्थित दुर्गा मंदिर में भी धार्मिक आयोजनों की त्रिवेणी देखते बन रही थी।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2