थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा सट्टे की खाई-बाडी करते हुये एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 1135 रुपये नगद व पेन, पर्चा सट्टा, बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ, सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाई-बाडी करते हुये एक अभियुक्त अरमान पुत्र मुन्ना निवासी मौहल्ला सराय उम्दा वेगम कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को करीम नगर वाग वाली रोड पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे 1135 रूपये नगद व पर्चा सट्टा बरामद हुए है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें