पुलिस द्वारा द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग में नामजद अभियुक्त बेटे के हत्यारे पिता को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी निशादेही से 1 डण्डा (आलाकत्ल) बरामद हुआ है।
अवगत कराना है कि दिनांक 11.03.2026 को वादिया द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनाँक 10.03.2026 को समय 6:30 बजे घरेलू बात को लेकर उसके ससुर कोमल सिंह पुत्र घनश्याम सिंह का उसके पति सत्यवीर के साथ झगडा हो गया। ससुर द्वारा वादिया के पति पर डण्डा से हमला कर दिया। जिससे वादिया के पति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। उक्त सूचना के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंम्भीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंद्राराऊ को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम मे थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वाजिदपुर में एक व्यक्ति की डण्डा मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त कोमल सिंह को ग्राम वाजिदपुर से गिरफ्तार किया गया है । जिसकी निशादेही पर आलाकत्ल एक डण्डा बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें