थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 24 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त विकेश उर्फ अंकुल पुत्र रवेन्द्र निवासी नाई का नगला ताहर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को नगला जलाल मोड से गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 24 टैट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें