सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट के मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। 

 थाना पुलिस द्वारा थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना में वांछित 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से लूटे हुए रूपयों में से बचे 5000 रूपये नगद बरामद किये। गत 25 मार्च को उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड के दौरान 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।

अवगत कराना है कि दिनांक 18/03/2026 को अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डण्डिया,थाना सिकन्दराराऊ द्वारा थाना सिकंद्रारऊ पर सूचना दी कि दिनांक 18.03.2026 को वह रोजाना की तरह अपने माँ अम्बे ग्राहक सेवा केन्द्र मोहनपुरा कासंगज से समय करीब 6.25 पर दुकान बढाकर अपने गाँव के लिये जा रहा था जैसे ही महाशांति आधुनिक गुलकुल ट्रष्टि के सामने निकलकर डुकरिया बम्बा कासंगज सिकन्द्राराऊ रोड पर पहुँचा तो पीछे एक काले रंग की स्कॉर्पियो जिसमें कुछ व्यक्ति सवार थे । उन्होने मेरी मोटर साइकिल न0. UP16BM0410 में टक्कर मारकर गिरा दिया और मेरा रुपयो का थैला छीनकर चले गये । वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकंद्राराऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना के अनावरण व घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के नेतृत्व में 4 टीमों का गठन किया गया तथा एंटी थेफ्ट टीम व सर्विलॉस टीम को भी लगाया गया था । पुलिस अधीक्षक हाथऱस द्वारा टीमो को ब्रीफिंग कर शीघ्र घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा गत 25 मार्च को थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड के उपरान्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । 

 पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंद्राराऊ को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक 27.03.2026 को डुकरिया बम्बे पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना में वांछित अभियुक्त भोला उर्फ सुखवेन्द्र उर्फ सुखेन्द्र पुत्र ओमवीर सिहं उर्फ पप्पू निवासी बेरी थाना कोतवाली कासंगज जनपद कासगंज को सरदला पुल के नीचे को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से लूट के रूपयों से प्राप्त रूपयों में से बचे 5000 रूपये नगद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त भोला उर्फ सुखवेन्द्र द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि मैंने अपने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर दिनांक 18.03.2026 को थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत डुकरिया बम्बा के पास के मोटर साइकिल सवार ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से लूट की घटना कारित की थी । उक्त घटना में मेरे हिस्से में 22000 रूपये आये थे जिसमें से 17000 रूपये मेरे पैर में लगी चोट के इलाज में खर्च हो गए ।गिरफ्तार अभियुक्त भोला उर्फ सुखवेन्द्र एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में भी जेल जा चुका है ।  जिसके विरूद्ध शान्ति भंग, मारपीट जैसी धाराओं में जनपद हाथरस, जनपद कासंगज में अभियोग पंजीकृत है ।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त भोला उर्फ सुखवेन्द्र उपरोक्त* 

1.  मु0अ0स0 171/026 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस

 2. मु0अ0सं0 171/026 धारा 324(4), 351(3), 352 भादवि थाना कासंगज जनपद कासंगंज

 3. मु0अ0सं0 17/023 धारा 323, 352, 452, 504, 506 भादवि थाना कासंगज जनपद कासंगज

 4. मु0अ0सं0 80/023 धारा 147,148,323,325,504,506 भादवि थाना कासंगज जनपद कासंगज।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...