सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पशुपालन विभाग ने किया प्रशिक्षण एवं प्रसार योजनान्तर्गत जनपद के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं पैरावेटों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हाथरस। 

विकास भवन सभागार हाथरस में पशुपालन विभाग द्वारा प्रशिक्षण एवं प्रसार योजनान्तर्गत जनपद के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं पैरावेटों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में डा सौरभ गुप्ता पशु चिकित्साधिकारी देदामई ने बताया कि पशुओं के आधार, बैलेन्सराशन, उम्र के आधर पर मेन्टिनेन्श राशन, गर्भवती मादा पशु, उत्पाद व दुधारू पशु के कितना राशन किस मात्रा में देना है के बारे मे बताया। कृमिनाशक तथा वैक्सीनेशन करने के तरीके एवं सावधनियों के विषय में बताया।

 दूसरे मास्टर ट्रेनर डा भूपेन्द्र सिंह पशु चिकित्साधिकारी लालगढ़ी ने कुक्कुट सेक्टर तथा कुक्कुट विकास नीति 2022 के अन्तर्गत को मर्शियललेयर फार्म 10000, 30000, एवं 60000 की यूनिट स्थापना करने हेतु जागरूक तथा पशुपाल को की भागीदारी सुनिश्चित करना, उक्त योजनान्तर्गत प्रदेश-देश स्तर पर रैंक विवरण के बारे में बताया। 

डा विकास यादव पशु चिकित्साधिकारी सहपऊ ने बांझपन समस्या तथा गर्भपरीक्षण के विषय में, कृत्रिम गर्भाधान करते समय पशुओं का ठीक समय पर बच्चादानी को देखना, हीट के लक्षण एवं कृत्रिम गर्भाधान के लिए पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है कि नही के बारे मे बताया। 

डा गोपाल सिंह, पशु चिकित्साधिकारी मण्डी समिति ने एनडीएलएम के अन्तर्गत पशुओं का डाटा तथा प्रदेश, जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा समय समय निगरानी करने के साथ उसका पूर्ण विवरण भारत पशुधन पोर्टल पर अपलोड करने के बारे मे बताया।

 डा प्रिया गुप्ता पशु चिकित्साधिकारी कोटा द्वारा बर्ड फ्लू, के बचाव एवं प्रबन्धन, जंगली पक्षियों के द्वारा किस तरीके से यह बीमारी उत्पन्न होती है के बारे मे बताया। 

डा सतीश कुमार पशु चिकित्साधिकारी टुकसान द्वारा कृत्रिम गर्भाधान एवं सेक्स्डसीमन से कृत्रिम गर्भाधान के विषय मे विस्तृत जानकारी दी। उपरोक्त अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अधिक से अधिक पशु पालकों को ट्रेनिंग के मुख्य बिन्दुओं के बारे में जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक पशु पालक तकनीकी जानकारियों से लाभान्वित हो सके ।

मुख्य अतिथि के रूप में डा हौसला प्रसाद अपर निदेशक ग्रेड-2, पशुपालन विभाग, अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ उपस्थित रहें एवं उपरोक्त बिन्दुओं पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किये ।

 डा विजय सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हाथरस ने समस्त प्रशिक्षण प्रतिभागियों को योजना का प्रचार प्रसार ग्रामीण स्तर तक पहुॅचाने की अपील की एवं सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...