दिशा की बैठक से पूर्व जिलाधिकारी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

हाथरस। 

आगामी 7 मार्च को आयेाजित होने वाली जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक से पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने पूर्व में आयोजित बैठक में दिये गये निर्देशों तथा समस्याओं, शिकायतों के संबंध में की गई कार्यवाही के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी की। इसके पश्चात् उन्होंने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं यथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी), दीन दयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, ग्रामीण, राष्ट्रीय पेयजल योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत भू अभिलेख, विद्युत विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सकों, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति, वित्तीय प्रगति, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम, परिवार नियोजन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि आयेाजित बैठक में प्रस्तुत की जाने वाली सभी सूचनाएं पूर्ण, अद्यतन एवं तथ्यात्मक हों। किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता में शामिल योजनाओं सहित जनपद के निर्माण कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्यो को गुणवत्ता सहित समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ आमजनमानस को मिल सके।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी,  मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला सूचना अधिकारी, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त अधिशासी अभियंता एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत आदि मौजूद रहे।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2