अवैध रिवॉल्वर देशी 32 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद करके पुलिस ने अभियुक्त को भेजा जेल

 सिकंदराराऊ।

थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने एक अभियुक्त को  गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसके कब्जे से 1 अवैध रिवॉल्वर देशी 32 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। 

 पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखिबर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ छोटू पुत्र रविन्द्र सिहं निवासी नाई नगला ताहर थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथऱस को एचोला शहादतपुर को जाने वाले रास्ते के मोड से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 देशी रिवॉल्वर 32 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2