सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिगुल बज चुका है भारत में नवयुग की रणभेरी का मनकामेश्वर मंदिर नारायण धाम भैंकुरी ट्रस्ट द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

मनकामेश्वर मंदिर नारायण धाम भैंकुरी ट्रस्ट द्वारा हिंदी प्रोत्साहन समिति के माध्यम  से अखिल भारतीय  कवि सम्मेलन कवि सत्य प्रकाश सत्य की अध्यक्षता एवं प्रसिद्ध कवि देवेंद्र दीक्षित शूल के संचालन में संपन्न हुआ।

 कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम के छविचित्र पर माल्यार्पण कर विशिष्ट अतिथियों आचार्य गौरव कृष्ण पांडे ,वीरेंद्र सिंह चौहान ,बबलू सिसोदिया, डॉ अरविंद भारद्वाज एवं मुख्य ट्रस्टी व आयोजक सत्य प्रकाश शर्मा ने किया

 कुमारी उन्नति भारद्वाज की सरस्वती वंदना के पश्चात भरतपुर राजस्थान  के बाल कवि ख्यात सारस्वत ने पढ़ा -मां के जैसा कोई नहीं न दूजा ,मां ममता की खान है।

 वही भिंड मध्य प्रदेश से पधारे वरिष्ठ कवि डॉ सुनील त्रिपाठी निराला ने पढ़ा- एक बार ध्यान तो लगाओ श्री राम का।

राम का नहीं है वह नहीं है किसी काम का। 

भरतपुर के कवि जय कुमार जय ने श्रोताओं को खूब हंसाया, वहीं महिला दिवस के अवसर पर पढ़ा-आज शिखर पर पहुंची हिंदुस्तानी नारी है।

कवयित्री गीता  गीत ने पढ़ा-

मिटाकर नफरतें  दिल से, लूटाओ प्यार होली में ।

किसी से प्यार गर तुमको, करो इजहार होली में ।

रूपवास राजस्थान के कवि हेमेंद्र मनु ने यूं कहा- इस सदी की चेतना की धार है नारी।

 एटा के कवि महेश मंजुल ने होली पर यूं पढ़ा - कहां प्यार का संग रहा अब होली में । दीखे नहीं मिठास किसी की बोली में।

प्रमोद विषधर ने पढ़ा- 

दुष्ट जब दुष्टता से आए नहीं बाज तो,

 दंड नीति से ही तब काम लेना चाहिए।

 डा दत्तात्रेय द्विवेदी ने यूं कहा- अहंकार व्यक्ति के गुणों को मार देता है ।

देवेंद्र दीक्षित शूल ने पढ़ा-

 रंग गुलाल तलक ही रहना,

 भांग सुरा को कतई न चखना 

ये हैं अवगुण की खान,

 होली की शुभकामना स्वीकारें श्रीमान।

 कुमारी उन्नति भारद्वाज ने देश भक्ति यूं भरी- बिगुल बज चुका है भारत में नवयुग की रणभेरी का। जागो हिंदू शस्त्र उठा लो, समय नहीं है देरी का ।

इनके अलावा श्री सत्य प्रकाश सत्य , विवेकशील राघव ,आचार्य गौरव पांडे , उमेश जादौन अंगारक व कृष्ण मुरारी पालीवाल में भी काव्य पाठ किया।

श्री राकेश शर्मा पूर्व प्रधान ,पुष्पेंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र जादौंन एडवोकेट, सत्य प्रकाश नगर, बिंदु महाराज व बड़े महाराज , बासुदेव पालीवाल ने कवियों का सम्मान किया।

 वहीं कवयित्रियों का सम्मान विमला दीक्षित ,शर्मिला दीक्षित, बबीता शर्मा, नूतन पालीवाल शिवानी शर्मा ,कोमल, सपना  गुंजन व संगीता ने किया।

 इनके अलावा कार्यक्रम में ओमवीर शर्मा, दीपक कुमार, सुमित पालीवाल, पंकज शर्मा, किशन स्वरूप शर्मा, अशोक शर्मा आदि श्रोताओं ने अंत तक काव्य रसपान किया।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...