शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान "आपरेशन क्लीन" के अंतर्गत माननीय न्यायालय हाथरस के आदेशानुसार आबकारी अधिनियम से संबंधित मालों के निस्तारण हेतु थाना सिकंद्राराऊ पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत 44 अभियोगों से सम्बन्धित दाखिल माल अवैध शराब का माननीय न्यायालय से पैरवी कर अनुमति प्राप्त कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट सिकंद्राराऊ महोदय, हाथरस के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी सिकंद्राराऊ व क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ , आबकारी निरीक्षक,लिपिक न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सिकंद्राराऊ अरुण प्रताप सिंह की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंद्राराऊ व थाना सिकंद्राराऊ पर नियुक्त हैड मोहर्रिर द्वारा मालखाने से निकलवाकर करीब 240 लीटर अवैध देशी शराब व 408 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत करीब 4,50,000 रुपये को उचित स्थान पर गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार नष्ट कर गड्डे को दबाकर नष्ट कराया गया है ।
@#samachar24news




एक टिप्पणी भेजें