त्यौहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता, शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की पीस कमेटी की बैठक
आगामी पर्व होलिका दहन, होली, रमजान, रामनवमी, ईद-उल-फितर आदि के दृष्टिगत विशेष सतर्कता, शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ विभिन्न समुदाय के धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर त्योंहारों को भाईचारे एवं शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आवाहन किया।
जिलाधिकारी ने महाशिवरात्रि पर्व के जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली का पर्व खुशियों, उल्लास एवं आपसी सौहार्द का प्रतीक है, अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि हमारी कोई भी खुशी किसी अन्य व्यक्ति के लिए दुःख का कारण न बने। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में कहीं भी यदि किसी अप्रिय घटना की संभावना प्रतीत हो तो उसकी सूचना तत्काल अपने-अपने क्षेत्रीय अधिकारियों को दी जाए, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने समस्त अधिकारियों को भ्रमणशील रहते हुए सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी छोटे से छोटे प्रकरण को भी गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान में लाया जाए तथा त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण कराया जाए, ताकि आगामी होली पर्व को जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद के समस्त संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिस बल भ्रमणशील रहते हुए सतत निगरानी करेगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर पेट्रोलिंग की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अप्रिय स्थिति की जानकारी मिलते ही तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा का माहौल बना रहे।
बैठक के दौरान मुस्लिम धर्मगुरूओं, गणमान्य एवं सम्भ्रान्त नागरिकों ने समस्याओं के बारे में अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण ससमय करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्रा अधिकारी पुलिस तथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें