जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया तहसील सासनी में स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष का निरीक्षण




हाथरस ।

 तहसील समाधान दिवस के पश्चात जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील सासनी में स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रजिस्ट्रार कानूनगो से संबंधित बस्ते खुलवाकर सूची के अनुसार खसरा-खतौनी से संबंधित प्रकरणों का गहनता से मिलान कराया तथा अभिलेखों का स्वयं अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के संधारण, वर्गीकरण एवं अद्यतन प्रविष्टियों की स्थिति की जानकारी की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी राजस्व अभिलेख सुव्यवस्थित, अद्यतन एवं सुरक्षित रखे जाएं, जिससे किसी भी समय आम नागरिकों को आवश्यक जानकारी एवं सेवाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जा सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि से संबंधित अभिलेख अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण होते हैं। इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता कतई स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देशित किया कि खसरा-खतौनी, नामांतरण एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निस्तारण शासन के निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिलेखों के डिजिटलीकरण एवं नियमित अद्यतन पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सासनी, कानूनगो आदि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2