दिनांक 22 फरवरी को दौलतराम बारहसैनी इण्टर कॉलेज, आगरा रोड़ हाथरस में प्रस्तावित मेगा/बृहद विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन के सम्बन्ध में गुरुवार को तपोवन फूड प्लाजा नगला उम्मेद में कार्यरत पुरूष एंव महिला श्रमिकों को विधिक जानकारी प्रदान की गयी।
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के आदेशानुसार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस अनु चौधरी के मार्ग दर्शन में ‘‘मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में तपोवन फूड प्लाजा, नगला उम्मेद, हाथरस में उपस्थित कार्यरत श्रमिकों के लिये विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया गया। जिसमें श्रम परिवर्तन अधिकारी सतेन्द्र कुमार मिश्रा एवं शिविर में चीफ, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, ऋतुराज सिंह व सहायक लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल विजय कुमार सेंगर एवं फर्म के अध्यक्ष गजेन्द्र चौधरी व पराविधिक स्वयं सेवक साहब सिंह व राकेश कुमार एवं अरूण गौतम ने उपस्थित श्रमिकों को जानकारी देते हुये बताया गया कि दिनांक 22.02.2026 दिन रविवार को दौलतराम बारहसैनी इण्टर कॉलेज, आगरा रोड़ हाथरस में प्रस्तावित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन से पूर्व लघु/सूक्ष्म विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इसका उद्देश्य यह है कि मेगा/बृहद कैम्प से पूर्व इसका व्यापक प्रचार-ंप्रसार किया जाये तथा जन सामान्य को इसकी व्यापक जानकारी दी जाये। जनसामान्य को यह भी अवगत कराया गया कि इस मेगा शिविर में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे आरोग्य कार्ड/गोल्डेन कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामान्य बीमा, असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों का बीमा, किसान बीमा, योजना, रक्तदान के स्वयंसेवकों की ऐच्छिक स्वीकृति (चलता फिरता रक्त बैंक), मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पें-रु39यान योजना, बाल सेवा योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना समेत किसानों से जुड़ी योजनाओं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के अलावा बाकी भी सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। सभी जनसामान्य को कहा गया कि इसकी जानकारी अपने आस-पास के लोगों दें, जिससे वे मेगा/बृहद साक्षरता शिविर में सम्मलित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त श्रमिकों के हितों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के पराविधिक स्वयं सेवकों चित्र सिंह, चन्द्रपाल सिंह, रामकुमार शर्मा, सत्यनारायण, उर्मिला, अजब सिंह, लक्ष्मी, शालिनी चौहान, मनु दीक्षित द्वारा जनपद हाथरस के विभिन्न स्थानों के.एल. जैन इण्टर कॉलेज, सासनी, ग्राम तिलौठी, वृद्धाआश्रम, नगला भूस, डीएचएमसीएस स्कूल, नगला सिंग, संविलियन विद्यालय, चितावर, ब्लाक सहपऊ, सैनिक कल्याण बोर्ड, हाथरस एवं तहसील सासनी में लघु विधिक साक्षरता शिविर लगा कर उक्त योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दी तथा दिनांक 22.02.2026 को शिविर में उपस्थित रहने हेतु कहा गया।
@#samachar24news




एक टिप्पणी भेजें