लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठे तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
थाना सिकन्दराराऊ पुलिस द्वारा लूट व चोरी की घटना कारित करने की फिराक में बैठे 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार, किया गया है जिनके कब्जे से 3 तमंचा व 6 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 1 लकडी का फट्टा कील लगा हुआ बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए वाहनों में पंचर कर लूट व चोरी की घटना कारित करने की फिराक में बैठे 3 शातिर अभियुक्तों संजू जाटव पुत्र स्व0 कंचन निवासी मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस व बबलू पुत्र स्व0 सुल्तान निवासी मौहल्ला दमदमा कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस व अभिषेक गिहारा पुत्र गूंगा निवासी नगला शीशगर कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 3 तमंचा व 6 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 1 लकडी का फट्टा कील लगा हुआ बरामद हुआ है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें