पुरदिलनगर के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाह एवं सभासदों ने ली शपथ
नगर पंचायत पुरदिलनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाह एवं नव निर्वाचित सभासदों को उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने पद शपथ दिलाई।
अध्यक्ष हर्षकान्त कुशवाह ने सभी अतिथियों पटका पगड़ी पहनाकर एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। मंच का संचालन लव शर्मा ने किया।
इस अवसर पर अतिथियों जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिला प्रभारी देवेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, निकाय प्रभारी सुरेन्द्र पुण्ढीर आदि लोगों ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
सभी तेरह सभासदों ममता देवी, महावीर सिंह, मौ० जावेद, विनीत जाखेटिया, ममता देवी, भपेन्द्र कुशवाह, गौरी शंकर बघेल, मौ० रजा, पंकज कुमार, ऋषी कान्त, रुवी, हाजी मुनीर अहमद, हाजी तहसीन खां ने पद की शपथ ली।
इस अवसर पर राजीव जाखेटिया, राधेश्याम कौशिक, राधेलाल चेचाणी, मुकेश जाखेटिया, गौरव राठी, विष्णु राठी, मनोज व्याणी, दीपक मालपानी, अनिल नगरिया, टिल्लू काकाणी, सोनू व्याणी, शशी भारद्वाज, हरीश गोयल, दिनेश गुप्ता , विमल जाखेटिया, गोपाल जाखेटिया , महावीर , भानु पुंडीर, सत्येंद्र, नरेंद्र दीक्षित, देवेश दीक्षित, राम सिंह, रवि कुशवाह , ओम प्रकाश गुप्ता ,योगेश गुप्ता , आदि मौजूद थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें