भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता के लिए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मांगे वोट
रविवार को प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पंकज गुप्ता एवं वार्ड सभासद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे । उन्होंने मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी एवं नगला शीशगर में लोगों से भाजपा प्रत्याशियों को वोट देकर जिताने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा गरीब एवं पिछड़े तबके के लोगों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं तथा देश व प्रदेश का विकास तेजी के साथ भाजपा सरकार में हुआ है । जब नगर निकाय में भाजपा जीत दर्ज करेगी और चेयरमैन और सभासद भाजपा के होंगे तो विकास कार्य और अधिक तेजी के साथ होगा ।
भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव जनता का चुनाव है। भाजपा के जीतने पर नगर का प्रत्येक नागरिक स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष होगा और मैं एक सेवक के रूप में नगर की जनता की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ,पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ,जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, बृजेश चौहान, सुनील गुप्ता, डीपी सिंह, गिरीश मोहन गुप्ता, नीरज वैश्य, प्रवीण वार्ष्णेय, वैभव गुप्ता, इंद्रदेव पालीवाल ,भानु प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता ,बृजमोहन गुप्ता, मीरा माहेश्वरी ,आरती त्रिवेदी, कमलेश शर्मा, सुशीला चौहान आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें