सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना सिकन्दाराऊ पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में ढाबे पर अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध रूप से बिक्री के लिए लाई गई शराब 26 पेटी किंगफिशर ब्राण्ड़ 500 ML, 3 पेटी थंड़र बोल्ट 500 ML, 6 पेटी मेकडोवल ब्राण्ड़ 180 ML, 47 क्वार्टर ब्लैकडॉग 180 ML (कीमत करीब 1,75,000/-रु0) बरामद

सिकंदराराऊ। 

पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस एवं आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 2 अभियुक्तों को सोरों जी ढाबा कासंगज रोड, सिकन्द्राराऊ से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से अवैध रूप से बिक्री के लिए लाई गई शराब 26 पेटी किंगफिशर ब्राण्ड़ 500 ML, 03 पेटी थंड़र बोल्ट 500 ML, 06 पेटी मेकडोवल ब्राण्ड़ 180 ML, 47 क्वार्टर ब्लैकडॉग 180 ML (कीमत करीब 1,75,000/-रु0) बरामद हुई है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 

  गिरफ्तार अभियुक्तगण देवेन्द्र सिंह पुत्र रामदत्त सिहं निवासी नगला गूलर भदवास थाना पिलुआ जनपद एटा एवं अनिल कुमार पुत्र मोहरपाल सिहं निवासी 64 तक्षशिला कालौनी खंदारी दयालबाग आगरा हाल निवासी सोरो ढाबा कासगंज रोड़ कस्बा व थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस से बरामद शराब की पेटियों के सम्बंध में पूछताछ करने पर बताया कि वह ढाबा पर आने वाले ग्राहकों के बैठकर पीने के लिए ऊंचे दामों पर ढाबा पर ही शराब उपलब्ध कराते हैं। जिससे हमारे ढाबा पर ग्राहक बढते है । शराब की अधिक मात्रा स्टोर करने एवं बिक्री करने का हमारे पास कोई लाइसेंस नहीं है । बरामद शराब के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि हम दोनो तथा हमारा एक अन्य साथी गौरव कुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी न्यू अम्बेड़कर नगर रामघाट रोड़ थाना क्वार्सी जिला अलीगढ तीनो मिलकर आसवनी से निकलने वाले वाहनों में से शराब चुराकर अपने यहां पर लाकर उसको बैच देते है। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  प्रभारी निरीक्षक  शिव कुमार शर्मा थाना सिकन्दराराऊ , विनय कुमार आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन टीम अलीगढ़ प्रभार व कुलदीप चौहान आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस , वरूण नायक आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 अतरौली जनपद अलीगढ़,  उ0नि0  रामनरेश सिंह थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस ,  है0का0 सोनू कुमार थाना सिकन्दराराऊ, का0 रविकान्त थाना सिकन्दराराऊ,  का0 गिरीश कुमार थाना सिकन्दराराऊ ,  आबकारी आरक्षी अमरेश कौशिक क्षेत्र 3 सिकन्दराराऊ , आबकारी आरक्षी अवधेश कुमार क्षेत्र 3 सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस शामिल हैं।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...