सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस ने ट्यूबैलों से हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 2 चोरों को किया गिरफ्तार


हाथरस। 

थाना चन्दपा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत खेतों पर बने ट्यूबैलों से हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चोरी करने वाले 2 आरोपियों को  गिरफ्तार गया। कब्जे से ट्यूबैलों से चोरी का सामान 4 झटका मशीन, 3 बैट्री, सौलर सिस्टम मशीन, सौलर प्लेट, केबिल, बैट्री चार्जर मशीन, स्प्रे टंकी  व चोरी की घटना में प्रयुक्त औजार आदि  बरामद किये हैं। 

अवगत कराना है कि दिनांक 25.12.2025  को वादी महेश पाठक पुत्र नथाराम पाठक निवासी ग्राम रोहई अर्जुनपुर थाना चन्दपा जनपद हाथरस व दिनाँक 15.01.2026 को वादी वीरेन्द्र पचौरी पुत्र शिवचरनलाल निवासी रोहई थाना चन्दपा जनपद हाथरस द्वारा पर सूचना दी कि अज्ञात चोरों द्वारा ट्यूबैल पर लगी बैट्री, स्ट्राटर व अन्य सामान चोरी हो गयी है ।  वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चन्दपा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये । 

 पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा चोरी की घटनाओं का अंकुश लगाने एवं घटनाओ का सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निर्देशन में थाना  प्रभारी चन्दपा  को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में थाना चन्दपा पुलिस द्वारा टीमें गठित कर चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे थे ,  दिनाँक 15.01.2026 को पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना चन्दपा क्षेत्रान्तर्गत ट्यूबैलों से हुई चोरी के मुकदमों का सफल अनावरण करते हुये 2 अभियुक्तों जसवन्त पुत्र घोतालीराम निवासी ग्राम चितावर थाना चन्दपा जनपद हाथरस एवं  सुभाष पुत्र जसवन्त निवासी ग्राम चितावर थाना चन्दपा जनपद हाथरस को ग्राम चितावर के लिये जाने वाली रास्ता से गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से चोरी का सामान 4 झटका मशीन, 3 बैटरी छोटी बडी, 1 सौलर सिस्टम मशीन मय 3 सौलर प्लेट छोटी बडी, एक तिरपाल बन्डल रंग नीला, एक चार्जर बैटरी  मशीन, 1 स्प्रे टंकी रंग पीला , 2 किलो केबल से निकाला हुआ कापर वायर एवं स्टार्टर की पत्ती व एक बन्डल केविल करीब 10 मीटर ,एक बेलचा लोहा का , 2 हथौडा ,13 पाना रिंच,एक आरी,दो रेती,एक ग्रान्डर मशीन, एक स्टार्टर कवर,तीन दराती व अन्य लोहे के पेच आदि सामान बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चन्दपा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि हम दोनों पिता-पुत्र ने मिलकर दिनाक 08/09-01-2026 की रात्रि में ग्राम रोहई तथा चितावर के खेतो में बने भिन्न-2 ट्यूबबेलो से तथा दिनांक 24/25.12.25 की रात में ग्राम रोही के खेतो में बने ट्यूबवेल से तथा भिन्न- भिन्न अन्य स्थानों से भी ट्यूबैलों का ताला तोडकर सामान चोरी किया था । कुछ सामान हम लोगो ने गाँव में घूमने वाले कबाड़ियों को बेच दिया है । चोरी किए गए यह सामान बेचने को बचा था, जिसको हम दोनों आज अच्छे दामें मे बाजार बेचने के उद्देश्य से यहाँ लाकर सवारी के इन्तजार में वहां खड़े थे।



#@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...