आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा थाना हाथरस जंक्शन अंतर्गत लाडपुर, बेरगांव, भिलोखारी आदि क्षेत्रों में स्थित मदिरा दुकान का औचक निरीक्षण किया गया तथा स्टॉक का मिलान किया गया तथा टेस्ट परचेसिंग एवं सीसीटीवी कैमरे का परीक्षण करते हुए अनुज्ञापियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक हाथरस मय आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें