सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डीएम ने ली पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत निजी घरेलू आवासों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट की स्थापना, आयुष्मान कार्ड तथा फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा बैठक

हाथरस । 

पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत निजी घरेलू आवासों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट की स्थापना, आयुष्मान कार्ड तथा फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को आयुष्मान कार्ड से वंचित परिवारों एवं उनके सदस्यों की सूची तत्काल उप जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को वेंडर्स एवं बैंकर्स के साथ बैठक आयोजित करने तथा आम जनमानस से संपर्क कर उन्हें योजना के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके और शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की समय से पूर्ति हो सके, साथ ही उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर ऐसे इच्छुक व्यक्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जो बिना ऋण के सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं। इसके अतिरिक्त जनपद हेतु चयनित कार्यदायी संस्था के प्रभारी को तहसीलवार एवं ब्लॉकवार अब तक स्थापित सोलर पैनलों की सूची तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट तहसीलवार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में जिलाधिकारी ने वंचित कृषकों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करते हुए कार्य में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत सहायकों, राशन डीलरों के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त करते हुए फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने तथा चिन्हित ग्राम पंचायतों में पूर्व सूचना देकर किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में समस्त उप जिलाधिकारियों द्वारा पीएम सूर्य घर योजना, आयुष्मान कार्ड एवं फार्मर रजिस्ट्री की तहसीलवार एवं ब्लॉकवार लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, एलडीएम, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा समस्त एमओआईसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...