सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देवी तलावर धाम पर हुआ रुद्राभिषेक….. किसी भी मनोकामना सिद्धि हेतु नर्मदेश्वर शिवलिंग का अभिषेक विशेष फलदायी : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 देवी तलावर धाम पर हुआ रुद्राभिषेक…..

किसी भी मनोकामना सिद्धि हेतु नर्मदेश्वर शिवलिंग का अभिषेक विशेष फलदायी : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

विजयगढ़/अलीगढ। वैदिक ज्योतिष संस्थान के द्वारा श्रावण के अधिकमास में भगवान शिव की प्रसन्नता हेतु चल रहे रुद्राभिषेक के अंतर्गत रविवार को कस्बा विजयगढ़ में स्थित देवी तलावर धाम पर रुद्राभिषेक किया गया।

प्रातः देवी तलावर धाम परिसर में क्षेत्र की खुशहाली के लिए बतौर मुख्य यजमान विनय अग्रवाल,निशी अग्रवाल द्वारा वैदिक ज्योतिष संस्थान के स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री,देवेश वेदपाठी, दुष्यंत वेदपाठी आदि विद्वान आचार्यों ने विधि विधान से समस्त देवी देवताओं का आवाहन कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नर्मदेश्वर भगवान शिव का अभिषेक करवाया। स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने इस अवसर पर मंदिर में आये श्रद्धालुओं को नर्मदेश्वर शिव अभिषेक के महत्त्व को सम्बोधित करते हुए बताया कि घर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना से किसी भी प्रकार के भय से मुक्ति के साथ ही आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं,सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति हेतु एवं किसी भी कार्य में निरंतर असफल हो जाने से नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा बहुत ही असरदार होती है। नर्मदेश्वर शिवलिंग भागोदय में भी कल्याणकारी साबित होता है साथ ही प्रतिदिन पूजा करने से घर में सुख समृद्धि के साथ शांति का भी वास होता है। इनकी पूजा करने से धन, वैभव, ज्ञान ओर ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है तथा सभी प्रकार के शारीरिक,मानसिक कष्टों से राहत हेतु नर्मदेश्वर भगवान शिव का रुद्राभिषेक अत्यंत फलदायी माना जाता है। अभिषेक उपरांत शिव परिवार का विधिवत श्रंगार कर वस्त्र अर्पित किये और पुष्पों से भगवान शिव के 108 नामों का अर्चन किया तत्पश्चात महादेव की आरती कर भंडारे प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमे आशीष तायल,शालू अग्रवाल, देवेश अग्रवाल,पूनम अग्रवाल,संजीव अग्रवाल पारुल अग्रवाल,श्रुति अग्रवाल, ध्रुव, दिव्यांश,परी,अनंत, अचल मित्तल,आयुषी अग्रवाल,अभिषेक शर्मा, लव शर्मा,आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...