सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामाग्री का किया गया वितरण

 मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामाग्री का किया गया वितरण

एटा: ग्राम स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और खेलों के प्रति ग्रामीण अंचल के लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के द्वारा ब्लॉक अलीगंज पर विकास खंड में गठित युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया। विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अधिकारी अनीश कुमार , बीडीओ अलीगंज दिनेश चंद्र शर्मा और प्रधान संघ अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने संयुक्त रूप से खेल प्रोत्साहन सामाग्री का 20 पुरुष 12 महिला अलीगंज और विकासखंड जैथरा के मंगल दलों को वितरण किया गया। ग्राम स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और खेलों के प्रति ग्रामीण अंचल के लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर विकास खंड में गठित युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अधिकारी अनीश कुमार ने इस मौके पर कहा विकासखंड अलीगंज की 93 ग्राम पंचायतों में मंगल दल बनाए गए हैं जिसमें से आज के कार्यक्रम के लिए कुल 32 मंगल दलों को चयनित किया गया है जिसमें विकासखंड अलीगंज के 11 पुरुष और 9 महिला हैं तो वही जैथरा के 9 पुरुष 3 महिला के मंगल दलों को सम्मिलित किया गया है। खेल सामग्री से ग्रामीण स्तर पर बच्चों की प्रतिभा निकालने के लिए यह सामग्री वितरित की गई है जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवा देश और अपने गांव का नाम रोशन करेंगे। 

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा  कि आधुनिक युग में युवा शारीरिक व्यायाम से दूर जा रहे हैं खेल सर्वाधिक उत्तम व्यायाम का माध्यम है बच्चों को मोबाइल से ज्यादा शारीरिक खेलों में ध्यान देना चाहिए जिससे वह स्वस्थ रह सकें। युवा साथी अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छा वातावरण भी होना जरूरी है इसलिए युवा साथी जल्द का दोहन रोकने के लिए भी अपने कदम आगे बढ़ाए जिसे आने वाले समय में जल की कमी महसूस ना हो पाए और अपने आसपास के लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करें। 

कार्यक्रम में मौजूद विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ बनाया जा सकता है सभी युवा वर्ग के साथी वॉलीबॉल क्रिकेट बैडमिंटन आदि खेलो पर ध्यान देते हुए विधानसभा एवं देश का नाम रोशन करने का काम करें और वही भूगर्भ की समस्या को लेकर भी लोगों को जागरूक करते रहें।


इस मौके पर एपीओ अमरदीप तिवारी ग्राम पंचायत सचिव अमित तोमर प्रधान चंद्रशेखर ओमवीर तेज सिंह डॉ राहुल एवं पूर्व प्रधान भानु प्रताप सिंह सहित मंगल दलों के युवा और महिलाएं उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...