हसायन नगर पंचायत चेयरमैन के घर से चोरी हुआ बक्सा बदनपुर के बम्बे में तैरता मिला, निकले सोने के सिक्के और ताले

 हसायन नगर पंचायत चेयरमैन के घर से चोरी हुआ बक्सा बदनपुर के बम्बे में तैरता मिला, निकले सोने के सिक्के और ताले



सिकंदराराऊ । 

  शुक्रवार की देर शाम  गांव बदनपुर के पास होकर गुजर रहे बम्बे में लोगों ने एक बंद लोहे का बक्सा तैरता हुआ देखा। बक्से को देखकर लोगों ने अनहोनी की आशंका जाग गई। तत्काल वहां पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिनके द्वारा बक्से को पानी में से निकाला गया । जब उसे खोलकर देखा गया तब उसमें चार ताले एक साड़ी रखी हुई थी,बंद बक्से में ये चीजें देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे वहीं ग्रामीणों की सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई जो बक्से के बम्बे में तैरने के कारण की जांच में जुट गई , तब पता चला कि अभी कुछ दिन पहले हसायन नगर पंचायत चेयरमैन के यहां जिन चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की थी यह बक्सा उन्हीं चोरों के द्वारा चोरी किया गया था, इसी बक्से में लाखों रुपए की नकदी सोने-चांदी के जेवरात आदि रखे हुए थे। नगर पंचायत चेयरमैन के परिजनों ने भी आकर बक्से की पहचान कर ली।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2