हसायन पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार व 30, 000 नगद बरामद

 हसायन पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार व 30, 000 नगद बरामद

हाथरस

थाना हसायन पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी के मुकदमे में वांछित 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी के 30 हजार रूपये नगद बरामद हुए हैं।

अवगत कराना है कि दिनांक 20.07.2023 को वादी द्वारा थाना हसायन पर सूचना दी गई कि दिनांक 20.07.2023 को रात्रि में अभियुक्त फैजान उर्फ लुक्का द्वारा अपने साथियों के साथ उसके घर में तथा उसके पडोसी के घर में घुसकर  नगदी व सोने-चाँदी के आभूषण चोरी कर लिए है । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

उक्त घटना के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा थाना प्रभारी हसायन को घटना का शीघ्र अनावरण व टीम गठित कर चोरों की गिरफ्तारी हेतु निर्दिष्ट किया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक 21.07.2023 को थाना हसायन पुलिस द्वारा 2 चोरों फैजान उर्फ लुक्का पुत्र महमूद निवासी ग्राम नगला मया थाना हसायन जनपद हाथरस व रवि मौहम्मद पुत्र प्रेमपाल खाँ निवासी ग्राम नगला मया थाना हसायन जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी के 30 हजार रूपये नगद बरामद हुए हैं । अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि चोरी किया गया शेष सामान उनके साथी अपनेश पुत्र रफीक निवासी ग्राम नगला मया थाना हसायन जनपद हाथऱस के पास है । शेष अभियुक्त अपनेश उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2