सवर्णों को नौकरियों में मिले समान अधिकार : विमल राठौर
अलीगंज केंद्र एवं राज्य की सरकारी नौकरियों में गरीब कमजोर सामान्य वर्ग के युवाओं को आयु में 5 वर्ष की छूट दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष विमल राठौर ने क्षेत्रीय विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर और तहसीलदार अलीगंज राकेश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष विमल सिंह राठौर ने सर्वप्रथम एसपीएस रिसोर्ट पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर को ज्ञापन दिया जहां विधायक अलीगंज ने उनको सामान्य वर्ग के उत्थान के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। तो वही राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष ने राकेश कुमार तहसीलदार अलीगंज को ज्ञापन देते हुए बताया कि एससी एसटी ओबीसी के अभ्यर्थियों को प्रदेश एवं केंद्र में निकली विभिन्न सरकारी भर्तियों में आए सीमा में लगभग 5 वर्ष की छूट दी जाती है उसी की तरह आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के युवाओं को आयु सीमा में लगभग 5 वर्ष की छूट दी जाए। अन्य आरक्षित श्रेणियों की बातें आश्रित अंकों में 5% की छूट दी जाए और विभिन्न परीक्षाओं की फीस में भी छूट दी जाए। कोरोना काल में अभ्यर्थियों हेतु निर्धारित सीमा से अधिक हो जाने के कारण प्रतिभा करने में असमर्थ अभ्यर्थियों को भी आयु में छूट देने चाहिए। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती निकाली गई है जिसमें एससी- एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा 18 से 27 निर्धारित की गई है परंतु सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 22 ही रखी गई है यह सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ धोखा है वर्तमान पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आय सीमा 25 से 26 निर्धारित कर दी जाए। इस मौके पर अर्जुन सिंह राठौर, भानु प्रताप सिंह राठौर, अभिषेक तोमर, विक्रम राठौर, अनूप, राजा राठौर, अजय सिंह, नवीन तोमर, अमित सिंह, करण ठाकुर, सत्यम सिंह, अनूप तोमर, हरि सिंह, देवेंद्र सिंह प्रधान, अखंड प्रताप सिंह, विक्रांत सहित राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें