सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रुद्राभिषेक कर राजनेताओं ने किया भगवान शिव को प्रसन्न… भगवान शिव के हाथ में तीनों लोकों की सत्ता निहित है : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 रुद्राभिषेक कर राजनेताओं ने किया भगवान शिव को प्रसन्न…

भगवान शिव के हाथ में तीनों लोकों की सत्ता निहित है : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज 

अलीगढ।  शहर के प्राचीन सिद्धपीठ श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावण के पावन महीने में वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में देवाधिदेव महादेव भगवान शिव का रुद्राभिषेक बड़े विधिविधान से संपन्न हुआ जिसमें उ.प्र. के बेसिक शिक्षा मंत्री, जिलापंचायत अध्यक्ष,सांसद, विधायक सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान शिव की आराधना की।

रविवार को प्रातःकालीन बेला में वैदिक ज्योतिष संस्थान के अध्यक्ष स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज की अध्यक्षता में आचार्य गौरव शास्त्री,देवेश शास्त्री,ऋषि शास्त्री,ऋषभ वेदपाठी आदि सहित लगभग 21 विद्वान ब्राह्मणों ने मुख्य यजमान बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह(राजू भईया), प्रेमलता वर्मा,ठा.श्योराज सिंह, प्रवीण राज सिंह, पूर्णिमा सिंह द्वारा सर्वप्रथम भगवान गणेश की स्तुति कर भूमि पूजन और नवग्रह आदि देवताओं का आह्वान और पूजन किया उसके बाद भगवती की स्तुति कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक पंचामृत से वैदिक यजुर्वेदिक आष्टाध्यायी के वेदमन्त्रों पर किया। श्रंगी से निकलती हुई अनवरत दूध की धार और वैदिक मन्त्रों की गूँज ने मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तों की भीड़ को आनंदमय कर दिया महाभिषेक के दौरान उपस्थित सभी भक्तों को सम्बोधित करते हुए बताया कि शिव ही सर्वस्व एवं आदि देव जो कि सभी देवों में सर्वोच्च हैं। चातुर्मास में सम्पूर्ण जगत की सत्ता भगवान शिव के अधीन होती है।सृष्टि के संहारक कर्ता के साथ साथ वह इसके सृजन कर्ता भी है। सृष्टि का नवजीवन देने के लिए वह स्वंय विष धारण कर लेते है तथा दूसरों को अमृत का बांट देते है। उन्होंने देव, मानव, असुर सभी के प्रति समान दृष्टिकोण अपनाकर उनका कल्याण किया है। वे दया निधान तथा अल्प भक्ति में ही प्रसन्न होकर वांछित फल प्रदान करते हैं।

रुद्राभिषेक के अंतिम चरण में बारी बारी से सभी लोगों ने भगवान शिव की महाआरती कर आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अनिल तिवारी, निपुण उपाध्याय, सौरव सिंह, उत्कर्ष अग्निहोत्री, रजनीश वार्ष्णेय, तेजवीर सिंह जादौन, पवन तिवारी, अमित चौधरी, शिब्बू अग्रवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...