सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दस हजार रुपये का इनामीया हत्यारोपी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद

 दस हजार रुपये का इनामीया हत्यारोपी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद

हाथरस

थाना कोतवाली नगर व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत हुईं सनसनीखेज हत्या की घटना में वांछित दस हजार रूपये के इनामिया 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 तमंचा व 1 खोखा, 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर (आला कत्ल) बरामद किये हैं।  

ज्ञात हो दिनांक 05.07.2023 को मनोज कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी साथिनी थाना इगलास जनपद अलीगढ द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना कोतवाली सदर पुलिस पर सूचना दी कि थाना क्षेत्रांतर्गत मौहल्ला गांधीनगर लाला का नगला मे मोटरसाइकिल नं0 UP81BN8193 पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके भाई संजय पुत्र जगदीश निवासी ग्राम साथनी थाना इगलास हाल निवासी गणेश सिटी कॉलोनी थाना कोतवाली हाथरस को उसकी दुकान के सामने बाए पैर में गोली मार दी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है तथा आरोपी अपनी मोटरसाईकिल को कुछ दूरी पर छोडकर भाग गये हैं । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है ।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा स्वयं व डॉग स्क्वायड, फॉरेस्निक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त सनसनीखेज घटना के शीघ्र अनावरण व घटना के शामिल अभियुक्त गणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस  अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर व अपराध सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया तथा एसओजी व स्वॉट टीम को लगाया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 07.07.2023 को घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 2 अभियुक्तों गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । गठित टीमों द्वारा उक्त घटना में शेष वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास के क्रम में आज दिनांक 19.07.2023 को 10000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त गौरव चौधरी पुत्र जतनपाल निवासी भवनगढी थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 1 खोखा व 4 जिंदा कारतूस (आलाकत्ल)  बरामद हुए है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में कोतवाली सदर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा , प्रभारी एसओजी टीम निरीक्षक अशोक कुमार मय टीम, प्रभारी सर्विलांस उप निरीक्षक सोनू राजौरा मय टीम शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...