सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की कलेक्ट्रेट में बैठक

हाथरस।

 उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के अंतर्गत दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा व समस्त मजिस्ट्रेट्स, केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहें तथा परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था आदि समय रहते सुनिश्चित कर ली जाएं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की गहन जांच (फ्रिस्किंग) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की नकल सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर न जा सके। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिल कर्मियों से ही कराई जाये। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होने जनपद में आने वाले परीक्षार्थियों की सुगमता हेतु रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड में हेल्प डेस्क की स्थापना करने तथा परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने हेतु मैप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरों तथा टी0वी0 स्क्रीन  के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाए। पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखी जाए, जिससे परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क एवं अनुशासित रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित करें।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पद पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 (शनिवार, रविवार एवं सोमवार) को 06 पालियों (प्रत्येक दिवस दो पाली, प्रथम पाली पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक व द्वितीय पाली अपरान्हः 03ः00 बजे से 5ः00 बजे तक) में आयोजित है। जनपद हाथरस में उक्त परीक्षा हेतु 12 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं जिन पर प्रति पाली 4416 छात्र (कुल छात्र-28490) परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्धारित 12 परीक्षा केन्द्रों पर 12 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट 05 जोनल मजिस्ट्रेट व 12 केन्द्र व्यवस्थापक, 50 प्रतिशत सहायक केन्द्र व्यवस्थापक, 50 प्रतिशत परीक्षा सहायक एवं 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक/सहयोगी कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी निर्धारित कर दी गयी है। जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम की स्थापना अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई है। परीक्षा संचालन कार्यदायी संस्था तथा परीक्षा सुरक्षा कार्यदायी संस्था के जनपद प्रतिनिधियों की देख-रेख में कराई जायेगी। आयोग द्वारा तैयार निर्देश पुस्तिका का वितरण कर दिया गया है। परीक्षा केन्द्रों पर मानक के अनुसार समुचित स्टाफ की तैनाती कर दी गयी है। 

जिला प्रबंधक वरूण अग्रवाल ने पी0पी0टी0 के माध्यम से शासन द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों तथा परीक्षा हेतु तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों एवं दायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

बैठक के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक ने धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही आश्वस्त किया कि आगामी परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शीरूप से संम्पन्न कराया जायेगा।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिलाधिकारी सदर, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, आयोग द्वारा नामित पुलिस आब्जर्वर, वरिष्ठ कोषाधिकारी, समस्त मजिस्ट्रेट्स, केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...