सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रभावी अनुश्रवण एवं समय रहते आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न

हाथरस। 

जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रभावी अनुश्रवण एवं समय रहते आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों की सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व से ही समुचित तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं। सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने स्तर पर संवेदनशील एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करें, बाढ़ नियंत्रण एवं निरोधक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें, मजदूर, मशीनरी, पंप, डीजल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, जल निकासी एवं राहत-बचाव कार्यों की प्रभावी व्यवस्था करें तथा पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की सूची तैयार कर ली जाए। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नदियों के जलस्तर की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा तटबंधों की स्थिति का समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण करा लिया जाए। साथ ही, नाव, मोटरबोट, लाइफ जैकेट एवं अन्य बचाव उपकरणों को क्रियाशील अवस्था में रखा जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में संभावित बीमारियों की रोकथाम हेतु आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा मेडिकल टीमों को अलर्ट मोड में रखा जाए। पशुपालन विभाग को भी निर्देशित किया गया कि पशुओं के लिए चारे एवं दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बाढ़ से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए तथा किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी सि0राऊ एवं सादाबाद, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड, सहायक अभियंता सिंचाई खण्ड, अधिशासी अभियंता विद्युत, संबंधित खण्डीय अधिकारी, नगर निकायों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...