कस्बा में हनुमान जयंती के मौके पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत बालाजी मंदिर से हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ बालाजी मंदिर के महंत लालता प्रसाद भगत जी ने हनुमान जी की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा का कस्बा में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में मां काली का स्वरूप आगे- आगे करतब दिखाते हुए चल रहा था। हनुमान जी की शोभायात्रा आकर्षक दर्जनो झांकियों के साथ निकाली गई।
शोभायात्रा रामनगर कॉलोनी, कटरा मौहल्ला होते हुए मौहल्ला गढ स्थित काली माता मंदिर से मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन महा -आरती के वाद हुआ। हनुमान मंदिर में छप्पन भोग लगाया गया व प्रसाद का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा,जय प्रकाश गुप्ता, आनंद गोला, वरुण राठी, यतेंद्र ठाकुर, विनीत जाखेटिया, नरेंद्र ठाकुर, वोवी राठी, सोनू व्याणी, मनोज व्याणी, सचिन दीक्षित, शशिकांत उपाध्याय, गोलू द्विवेदी, दुष्यंत द्विवेदी, सौरव राठी, पुष्पेंद्र बघेल,गुड्डू भट्टी वाले,सुमित माथुर, प्रशांत माहेश्वरी, नरेंद्र चौहान, विष्णु शर्मा, रिंकू शर्मा, राजीव आर्य, आयुष आर्य,आदि लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सी.ओ. जे. एन. अस्थाना, कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा,कस्बा इंचार्ज चंद्र सोम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
@#samachar24news
पुरदिलनगर से वोवी जाखेटिया




एक टिप्पणी भेजें