बरसात एवं ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए एसडीएम को सोंपा ज्ञापन

सिकंदराराऊ। 

तहसील सिकंदराराऊ में हालिया भारी बारिश और ओलावृष्टि  से फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद किसानों में भारी रोष है एवं अत्यधिक बेमौसम बरसात तथा ओलावृष्टि से फसल का  50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हो गया है जिससे किसान परेशान हैं वहीं समाजसेवी आकाश दीक्षित एवं  किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी  को ज्ञापन सौंपकर 50,000 रुपए एकड़ के त्वरित मुआवजे और सर्वे की मांग की है। 

उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए लेखपालों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। 

 लेखपाल ने खेतों का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। 

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से आकाश दीक्षित , सुधीर तिवारी , दुर्वेश पचौरी, रशीद खान, निखिलवर्ती पाठक, आकाश शर्मा, दीपेश पाठक, अर्चन गौतम, दीपांशु शर्मा , मयंक उपाध्याय ,प्रेमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, नौबत सिंह, शमशाद खान , दिनेश कुमार सिंह आदि लोग शामिल थे।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2