सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सादाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लुटेरा घायल, पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

हाथरस। 

एंटी थेफ्ट टीम व थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुए थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत केला व्यापारी से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में शामिल आरोपियों से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी शिवम के गोली लगने से घायल हो गया तथा कांबिग के दौरान 3 आरोपी  गिरफ्तार कर लिए। कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल, 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस तथा 1,97,000 रुपये(लूटे हुए), एक पीली धातु की अंगुठी , एक पीली धातु का कडा व 1 मोबाइल फोन  बरामद हुआ है। 

अवगत कराना है कि दिनांक 03/04/2026 को लवकुश पुत्र रामवीर सिंह निवासी मौहल्ला इस्लामनगर बाईपास कस्वा सादाबाद जनपद हाथरस  द्वारा थाना सादाबाद पर सूचना दी कि दिनांक 02.04.2026 को समय करीब रात्रि 10.00 बजे उसके चाचा हरिओम अपनी मोटरसाइकिल से अपने केला के प्लान्ट से घर वापस आ रहे थे जैसे ही छावी मियां के बाग सादाबाद के पास पहुंचे तभी 4 अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवा ली तथा उनके साथ मारपीट करने लगे और उनके पास करीब चार लाख रुपये व एक पीली धातु की अंगुठी व कडा तथा मोबाइल छीनकर भाग गये । वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना के अनावरण व घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सादाबाद  के नेतृत्व में 5 टीमों का गठन किया गया तथा एंटी थेफ्ट टीम व सर्विलॉस टीम को भी लगाया गया था । पुलिस अधीक्षक हाथऱस द्वारा टीमो को ब्रीफिंग कर शीघ्र घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया । 

जिसके क्रम में आज दिनांक 04.04.2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में एंटी थेफ्ट टीम व थाना सादाबाद पुलिस को गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दिनाक 02.04.2026 को छावी मियां के बाग कस्वा सादाबाद पर केला व्यापारी से बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना की गयी थी, वह दोबारा घटना करने की फिराक में है, इस सूचना पर पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग की गयी तो एक मोटरइकिल आती दिखाई दी, जिसपर 04 व्यक्ति सवार थे। जिसको पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया तो  बदमाशो ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल भगा ली। पुलिस द्वारा जिसका पीछा किया गया तो मथुरा बिसाना रोड से लिंक रोड राया रोड मडनई कट पर रास्ते पर बदमाशों ने गाडी उतार दी ,बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नियति से फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ अपने बचाव में फायरिंग की गयी । पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए एंटी थेफ्ट  टीम एवं सादाबाद पुलिस की बदमाशो से हुई पुलिस मुठभेड के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में  01 अभियुक्त शिवंम पुत्र प्रहलाद  घायल गिरफ्तार हुआ है । घायल अभियुक्त  को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा अन्य 3 अभियुक्तगणों को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम पुत्र प्रहलाद निवासी चमरपुरा थाना सादावाद जनपद हाथरस (घायल), दीपू पुत्र राजपाल निवासी चमरपुरा थाना सादावाद जनपद हाथरस,  रंजीत कुमार पुत्र राजावावू निवासी खेडा परसौली थाना चन्दपा  जनपद हाथरस एवं पवन कुमार उर्फ चुन्ना पुत्र गेदालाल निवासी नगला अर्जुन थाना खंन्दौली जनपद आगरा

 जिनके कब्जे से 1 मोटरसाइकिल, 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस तथा 1,97,000/- रुपये(लूटे हुए), एक पीली धातु की अंगुठी , एक पीली धातु का कडा व 1 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 गिरफ्तार अभियुक्तगणों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी करते हुए अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


*आपराधिक इतिहास अभियुक्त शिवम  उपरोक्त* 

  मु0अ0ंस0 464/2022 धारा 411,420 भादवि व  धारा 102,41 द0प्र0सं0 थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।

   

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त  रंजीत उपरोक्त*

मु0अ0सं0 62/2025 धारा  115(2),117(2),191(2),191(3),324(4).351(2), 352  बीएनएस थाना चन्दपा जनपद हाथरस ।    


*आपराधिक इतिहास अभियुक्त  पवन कुमार उर्फ चुन्ना  उपरोक्त*

मु0अ0सं0 452/2023 धारा 379,411 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...