सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाथरस पुलिस ने 3 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार , चोरी की 3 मोटरसाईकिल व तमंचा, कारतूस बरामद

हाथरस।

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 3 शातिर वाहन चोरों को  गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाईकिल व 1 तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। 

अवगत कराना है कि दिनांक 15.08.2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चैकिग अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये रात्रि चैंकिग, गस्त के दौरान किला पर अखाडे वाले रास्ते पर शिव मन्दिर के पास से 3 वाहन चोरों सुन्दर पुत्र पप्पू निवासी कोटा कपुरा थाना मुरसान जनपद हाथरस, अब्दुल पुत्र शौकत खाँ निवासी नौहरे चमनपुरा थाना मुरसान हाथरस एवं विशाल उर्फ हीरो पुत्र मुकेश निवासी भूतपुरा थाना चन्दपा हाथरस को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी। जिनके कब्जे से 3 मोटर साइकिल व 1 तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 


*पूछताछ का विवरण*- गिरफ्तार अभियुक्तगणो द्वारा पूछताछ के दौरान अपने जुर्म से इकबाल करते बताया कि हम लोग अलग अलग शहरों से मोटर साईकिल चोरी करते है तथा चोरी की मोटर साईकिलो को मौका देखकर बेच देते है। मोटरसाइकिल बेचने से जो रुपये प्राप्त होते है उन्हे आपस में बराबर-बराबर बाँट लेते है और अपने शौक मौज में खर्च करते है । आज भी इन चोरी की मोटरसाईकिलो को बेचेने के फिराक में खड़े थे । बुलेट मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में पूछना पर बताया कि उक्त बुलैट मोटर साईकिल को हमने एक सप्ताह पहले मुरसान गेट के पास से रात को चोरी की थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 353/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है ।गिरफ्तार अभियुक्तो से विस्तृत पूछताछ करते हुए आपराधिक इतिहास की जानकारी कर अग्रेतर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...