रावत शिक्षा समिति दिव्यांग निशुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र हाथरस के प्रांगण में रक्षाबंधन का पर्व बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। संस्था द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग छात्राओं ने सभी छात्र भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनका मुंह मीठा कराकर घेवर खिलाया। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार स्वरूप ढेर सारी चॉकलेट भेंट कीं। इस आत्मीय मिलन को देखकर परिसर का माहौल भावुक और आनंदमय हो गया। त्योहार मनाने के बाद आवासीय विद्यालय में रह रहे बाहरी छात्र-छात्राएं छुट्टियां मनाने अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान कर गए।
यह भव्य आयोजन संस्था के अध्यक्ष व संस्थापक डॉ. एम. एल. रावत के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्यांग विकास संगठन (दिव्यांग सेना) की जिला अध्यक्ष राजमाला और प्रशासनिक स्टाफ ने मुख्य भूमिका निभाई।
इस अवसर पर अर्चना शर्मा, प्रीति रावत, मांडवी, खुशबू, प्रियंकी, पूजा, सपना सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें