प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष बाल विकास परियोजना सादाबाद एवं शहर द्वारा लक्ष्य पूर्ण न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जनपद को प्राप्त अगस्त माह तक के लक्ष्य के सापेक्ष बाल विकास परियोजना सादाबाद एवं शहर द्वारा लक्ष्य पूर्ण न करने पर उनको कारण बताओं नोटिस जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जारी किया गया है । तथा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी को पत्र जारी कर यह निर्देशित किया गया है कि सभी लोग वार्षिक लक्ष्य को 15 अगस्त तक 50% प्राप्त करना तथा 30 अगस्त तक 75% पूर्ण करना सुनिश्चित करें। तथा सभी सीडीपीओ अपने स्तर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह निर्देशित करें कि उनके यहां पत्र सभी लोगों का फॉर्म इस माह के अंत तक भरवाना सुनिश्चित करें जिस आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा इसमें लापरवाही बढ़ती जाए उसके विरुद्ध कार्रवाई हेतु पत्रावली प्रस्तुत करें। मुख्यालय स्तर से जनपद को प्राप्त मासिक लक्ष्य 4490के सापेक्ष जनपद में अभी तक 4705 फार्म भराई जा चुके हैं।जनपद की प्रगति की प्रगति 104% है।
सभी सामान्य जन से अनुरोध है कि जो भी गर्भवती महिलाएं या धात्री महिलाएं इस योजना के तहत पात्र हैं वह अपने सभी संबंधित दस्तावेज सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ती से इस योजना के तहत फार्म भरवा सकती हैं। इस योजना के तहत प्रथम बार गर्भवती महिला को दो किस्तों में ₹5000 की धनराशि तथा द्वितीय बार गर्भवती महिला को यदि दूसरी संतान पुत्री होती है तो एक मुस्त ₹6000 की धनराशि सरकार के द्वारा प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य मातृ एवं शिशु के पोषण तथा बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना है।
@#समाचार24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें